नई दिल्ली। अभिनेता कुशल पंजाबी ने आत्महत्या कर ली है। मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर उनका शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद कुशल के घर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने कहा ये आत्महत्या का केस है। कुशल पंजाबी के माता-पिता कल दोपहर से उनसे कॉन्टेक्ट की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा था। परिवार ने रात तक इंतजार कियाए जब कुशल पंजाबी की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो वो लोग रात 10:30 बजे उनकी बिल्डिंग में पहुंच गए। दरवाज़ा तोड़ दिया और अंदर गए। अंदर जाकर देखा तो कुशल का शव पंखे से लटका हुआ था। फिलहाल, बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड का केस दर्ज कर लिया गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या की है।
फंदे पर झूला एक्टर